उत्तराखंड: वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से किया गया सम्मानित
ABP News
उत्तराखंड में वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को सम्मान देकर उनके कार्यों की प्रशंसा की.
Uttarakhand Teelu Rauteli Award: हॉकी स्टार वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को देहरादून में आज तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के चलते आंगनबाड़ी पुरस्कार दिया गया. सीएम पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की तरफ से यह सम्मान दिए गए. महिलाओं को किया जाता है सम्मानित महिला बाल विकास विभाग हर साल तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को ये सम्मान देता है. इसमें समाज सेवा, साहित्य, खेल, शिक्षा और पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है.More Related News