
उत्तराखंड में सख्ती, कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बिना नहीं मिल रही एंट्री, होटलों की 40% बुकिंग रद्द
NDTV India
उत्तराखंड सरकार ने कोविड को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. खासकर राज्य की सीमा जिन दूसरे राज्यों से लगती है, वहां से आने वालों को लेकर. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल से लगी राज्य की सीमाओं पर गुरुवार से कोविड रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है.
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने लोगों पर फिर से पाबंदियां लगवानी शुरू कर दी हैं. खासकर, महीनों के लॉकडाउन और फिर धीमी अनलॉक की प्रक्रिया के बाद घूमने-फिरने का प्लान बनाने वालों के लिए अब फिर से बंदिशें लगनी शुरू हो गई है. उत्तराखंड घूमने जाने के लिए प्लान बना रहे या बना चुके लोगों के लिए झटका देने वाली खबर है.











