
उत्तराखंड में बिना कमीशन काम नहीं होता, अपनी सरकार पर निशाना साधते तीरथ सिंह का वीडियो वायरल
Zee News
तीरथ सिंह रावत ने कहा “ मुझे बताया गया है कि यहां बिना कमीशन दिए कोई कुछ नहीं करवा सकता. यह वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पा रहा है लेकिन इसमें भाजपा नेता एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं .
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है. इसमें वह यह कह रहे हैं कि प्रदेश में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं कराया जा सकता.
20 प्रतिशत कमीशन की बात रावत कहते सुनाई दे रहे हैं, '‘मैं सीएम रह चुका हूं. मुझे यह नहीं कहना चाहिए, लेकिन मुझे कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम यूपी से अलग हुए, तो काम करवाने के लिए वहां पर 20 प्रतिशत तक कमीशन देना पड़ता था.'’ यूपी से अलग होने के बाद कमीशन को शून्य पर आ जाना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से यह आज भी जारी है और “हमने 20 प्रतिशत कमीशन के साथ शुरू किया है .”
