
उत्तराखंडः 20 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, मंगलवार से शुरू होंगी पंच पूजाएं
Zee News
केदारनाथ धाम सहित गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं.
नई दिल्ली: चारधामों में से एक बदरीनाध धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. कपाटबंदी से पहले होने वाली पूजा 16 नवंबर से शुरू होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी.
मंगलवार को होगी गणेश पूजा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बताया कि मंगलवार से भगवान बदरीविशाल की पंच पूजाएं शुरू हो रही हैं. 16 नवंबर को गणेश पूजा के बाद गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे. 17 नवंबर को श्री आदिकेदारेश्वर के कपाट बंद हो जाएंगे. 18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन होगा. इस दिन से वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा. देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 19 नवंबर को मां लक्ष्मी पूजा और आह्वान होगा. 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे.
