
उत्तराखंडः चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने क्यों बीजेपी को झटका देकर थामा कांग्रेस का दामन?
Zee News
दरअसल यशपाल आर्य उत्तराखंड में बड़ा दलित चेहरा हैं और चुनावी मौसम में यशपाल के पाला बदलने से कहीं न कहीं बीजेपी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.
नई दिल्लीः उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में 5 महीने से भी कम का वक्त बचा है. चुनावी मौसम में नेताओं का दल बदल का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है. 70 सदस्यीय विधानसभा में 60 प्लस सीटें जीतने का टारगेट लेकर चल रही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है.
कैबिनेट मंत्री ने थामा हाथ का साथ राज्य की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पुराने कांग्रेसी रहे यशपाल आर्य ने अबने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. यशपाल आर्य की इस घर वापसी से जहां कांग्रेस खेमा उत्साहित है तो वहीं उत्तराखंड बीजेपी के लिए ये एक झटके की तरह है.
More Related News
