)
ई-सिगरेट पर क्यों लगा था बैन, बेचने पर होती है कितनी सज़ा? जानिए क्या कहता है कानून
Zee News
E-Cigarette Ban in India: आज के समय में सिगरेट सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन गई है. इससे होने वाली बीमारियों से समाज पर सिर्फ आर्थिक बोझ ही नहीं पड़ता, बल्कि इससे हर साल लाखों लोगों की जान भी चली जाती है. कुछ सालों पहले भारत में सिगरेट का एक नया विकल्प सामने आया जिसे ई-सिगरेट कहा गया. इसे बाजार में चल रही सिगरेट का सुरक्षित रूप बताकर भारत में बेचा जाने लगा.
E-Cigarette Ban in India: इन दिनों भारत में ई-सिगरेट की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में लॉन्च हुई एक वेब सिरीज में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ई-सिगरेट पीते नजर आए. जिससे पूरे देश में इसकी बातें होने लगीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-सिगरेट क्या होती है और भारत में इसे क्यों बैन किया गया है. आइए इस पर चर्चा करते हैं और जानते हैं कि भारत में किस कानून के तहत इसे बंद किया गया है और अगर कोई इसे पीता पाया जाए तो उसके लिए क्या प्रावधान है.
