)
ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों का रौला खत्म, इजरायल ने बनाया Arrow 4 इंटरसेप्टर सिस्टम; HGV का बना यमराज
Zee News
Arrow 4 Missile: ईरान लगातार अपनी 'मिसाइल सिटी' और भूमिगत ठिकानों से नई-नई मिसाइलें दिखा रहा है. एरो-4 के आने से ईरान की 'फर्स्ट स्ट्राइक' की क्षमता काफी कम हो जाएगी. जर्मनी और कई यूरोपीय देश अब एरो-4 को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं ताकि वे रूस की हाइपरसोनिक मिसाइलों जैसे किंजल से बच सकें.
Arrow 4 Missile: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच इजरायल ने अपनी सुरक्षा के लिए एक ऐसा अभेद्य कवच तैयार कर लिया है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों हाइपरसोनिक मिसाइलों को भी मिट्टी में मिला देगा. इजरायल का नया Arrow 4 यानी एरो-4 इंटरसेप्टर सिस्टम अब अपने एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है और जल्द ही यह इजरायल के आसमान की रखवाली करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी खासकर ईरान की उन मिसाइलों को रोकने के लिए बनाई गई है जो रडार को चकमा देने के लिए अपना डायरेक्शन और रफ्तार बदल सकती हैं.
