
इस स्कूल में छात्रों को दी नमाज अदा करने की इजाजत, जिम्मेदार शिक्षिका पर गिरी गाज
Zee News
सोमेश्वरपाल्या में बालचेंगप्पा कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एस. एम. उमादेवी को लोक शिक्षण विभाग ने निलंबित कर दिया है.
कोलार (कर्नाटक): कर्नाटक के शिक्षा विभाग ने कोलार जिले में स्कूल परिसर में छात्रों को नमाज अदा करने देने के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है. ये जानकारी एक सूत्र ने दी. सोमेश्वरपाल्या में बालचेंगप्पा कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एस. एम. उमादेवी को लोक शिक्षण विभाग ने निलंबित कर दिया है.
क्या कहा गया निलंबन आदेश में निलंबन आदेश कहा गया कि "सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करें. धार्मिक सहिष्णुता, प्रथाएं और परंपराएं होनी चाहिए. हालांकि, छात्रों को कक्षाओं में से एक में नमाज अदा करने की अनुमति देकर एक विभाजनकारी मानसिकता पैदा होती है."
