
इस शहर में बढ़ा क्राइम: एक महीने के अंदर लूट के 10 मामले, पुलिस के हाथ नहीं आ रहे आरोपी
Zee News
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं. करवा चौथ के दिन ही बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने सेक्टर-36 में एक दंपति को लूट का निशाना बनाया. महिला के जेवर लूटकर ले जा रहे बदमाशों का जब दंपति ने विरोध किया, तो उन्होंने पीड़ितों पर वार कर दिया...
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लुटेरों का खौफ बढ़ता जा रहा है. वहीं, पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है. दरअसल, पिछले एक महीने में लुटेरों ने 10 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. इनमें से ज्यादातर वारदातों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. करवा चौथ के दिन ही लूटपाट के दो मामले सामने आए हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है.
More Related News
