
इस राज्य में वीकेंड पर मंदिर जाने पर लगी रोक, BJP ने जताया विरोध
Zee News
बीजेपी ने कहा कि सरकार को फैसला बदलने के लिए 10 दिन का समय देते हैं, इसके बाद सड़क पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के सिवा कोई चारा नहीं बचेगा.
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने वीकेंड पर मंदिर बंद रखने का फैसला लिया है. इस फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है. बीजेपी सरकार से सप्ताह के सभी दिन मंदिर खोलने की अपील कर रही है. फिलहाल राज्य में कोविड महामारी को फैलने से रोकने का हवाला देते हुए मंदिर दर्शन के लिए सप्ताह के चार ही दिन खुल रहे हैं और तीन दिन बंद रहते हैं.
तमिलनाडु सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी ने मांग की कि सप्ताह के सभी दिन मंदिर खोले जाएं. हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी DMK ने आश्वासन दिया कि महामारी का खतरा कम होने पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सप्ताहभर मंदिरों को खोलने का फैसला लेंगे. राज्य के हिंदू धार्मिक एवं परमार्थ अनुदान मंत्री पी के शेखर बाबू ने कहा, 'केंद्र सरकार की सलाह पर ये निर्णय लिया गया है.
