
इस राज्य में टीपू सुल्तान के नाम पर रखी सड़कों को लेकर सियासत तेज़, BJP ने उठाए सवाल
Zee News
मुंबई में टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के नाम पर रखी सड़कों को लेकर सियासत का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी गोवंड़ी इलाके में पार्क का नाम टीपू सुल्तान (Tipu Sultan)के नाम पर रखने को लेकर जमकर सियासत हुई थी और इल्ज़ाम-तराशी की दौर चला था.
मुंबई: महाराष्ट्र के दारुल हुकूमत मुंबई में टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के नाम पर रखी सड़कों को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने इस पर सख्त एतराज़ जताया है और अब मेयर को चिट्ठी लिखकर नाम बदलने का मुतालबा किया है. बीजेपी ने मेयर को लिखा खत बीजेपी ने ज़ोरदार अंदाज में टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के नाम की दो सड़कों के नाम बदलने की मांग की है. इसके लिए बीएमसी में बीजेपी (BJP) दल के नेता प्रभाकर शिंदे की तरफ से मेयर किशोरी पेडणेकर की चिट्ठी लिखी है.More Related News
