
इस राज्य के MLA ने कहा- CM बनने के लिए मुझे मारना चाहते हैं स्वास्थ्य मंत्री, काफिले पर किया हमला
Zee News
कांग्रेस के आदवासी नेता और विधायक बृहस्पति सिंह (Brahaspati Singh) ने आरोप लगाया कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Dev) उनकी हत्या कराना चाहते हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस के अंदर राज्यों में फूट का कम होने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब की सियासी हलचल अभी थमी ही थी कि छत्तीसगढ़ में अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है. दरअसल यहां कांग्रेस के एक विधायक ने आरोप लगाया है कि एक मंत्री उनका कत्ल करना चाहते हैं. कांग्रेस के आदवासी नेता और विधायक बृहस्पति सिंह (Brahaspati Singh) ने आरोप लगाया कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Dev) उनकी हत्या कराना चाहते हैं. इतना ही नहीं बृहस्पति सिंह ने यहां तक कह दिया कि आदिवासी विधायकों पर हमला कर वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर 4-5 विधायकों की हत्या कराकर वह मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं तो उन्हें मुबारकबाद है.More Related News
