
इस राज्य के CM ने कर दिया महिलाओं को हर महीने 3 हजार देने का वादा, क्या करेगी कांग्रेस?
Zee News
बीते कुछ महीनों में कांग्रेस ने राज्य में तेजी से जनता के बीच पकड़ बनाने की कोशिश की है. इसी क्रम में उसने बड़े चुनावी वादे भी किए हैं. लेकिन अब केसीआर की तरफ से भी दांव खेल दिया गया है. अब देखना होगा कि कांग्रेस इन वादों का मुकाबला चुनाव में कैसे करती है.
हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में बड़ा चुनावी दांव खेल दिया है. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए हैं. बीआरएस ने सत्ता में आने पर गरीब महिलाओं को 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता, 400 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, प्रत्येक बीपीएल परिवार के लिए 5 लाख रुपये का बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि और किसानों के लिए निवेश सहायता में वृद्धि का वादा किया है.
More Related News
