
इस मामले में भी योगी सरकार ने किया कमाल, देश में यूपी को फिर मिला पहला स्थान
Zee News
यूपी की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) अब पूरी तरह से पारदर्शी हो गई है. यूपी (UP) देश में पहला राज्य बन गया गया है जहां पर 99 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को बायोमेट्रिक पहचान के जरिए राशन मिलने लगा है.
लखनऊ: राशन बांटने के मामले में कभी सबसे ज्यादा घपलों के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अब इस मामले में पूरी तरह दुरुस्त और पारदर्शी हो गया है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शी बायोमेट्रिक तरीके (Biometric methods) से 99 फीसदी से ज्यादा राशन वितरण कर प्रदेश सरकार ने कीर्तिमान बनाया है.More Related News
