
इस महीने से बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने दिए ये संकेत
Zee News
Covid-19 Vaccination of Childrens: एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों पर कोरोना वायरस का असर कम पड़ता है. यानी उनके गंभीर रूप से बीमार होने के चांस कम होते हैं. हालांकि बच्चे सुपर स्प्रेडर (Super Spreader) हो सकते हैं. इसलिए उनके टीकाकरण पर तेजी से काम हो रहा है.
नई दिल्ली: देश में बच्चों के कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination Childrens) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ज़ी न्यूज़ (Zee) को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक भारत में जल्द ही बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है. कोरोना संक्रमण का रक्षा कवच बनी वैक्सीन का इंतजार कर रहे बच्चों और पैरेंट्स के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं.
दरअसल देश में कोविड-19 वर्किंग ग्रुप (Covid-19 Working Group) के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा के मुताबिक अगले चार से छह हफ्ते में बच्चों के टीकाकरण (Child Covid Vaccination) की शुरुआत हो जाएगी. हालांकि शुरुआती दौर में सिर्फ उन बच्चों को टीका लगेगा जो पहले से किसी बीमारी के कारण कमजोर (Immune-compromised) हो गए हैं.
