
इस भोजपुरी स्टार ने शर्टलेस होकर फर्श पर लगाया पोछा, एक्ट्रेस ने लगाया काला टीका
Zee News
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो फर्श पर पोछा लगाते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस श्वेता माहरा (Shweta Mahra) उन्हें काला टीका लगा रही है.
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पोछा लगाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता माहरा (Shweta Mahra) भी दिखाई दे रही हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल को छू लेगी. वीडियो में श्वेता कुर्सी पर बैठी हैं और खेसारी (Shweta Khesari) फर्श पर पोछा लगा रहे हैं. इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है.More Related News
