
इस बच्ची ने फिर साबित किया जिंदगी बचाती हैं बेटियां, पिता के लिए कर रही ये बड़ा त्याग
Zee News
केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को 17 वर्षीय लड़की को अपने बीमार पिता को अपने लिवर का एक हिस्सा डोनेट करने की अनुमति दे दी है. एकल न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीजी अरुण ने लड़की की दृढ़ता के लिए उसकी सराहना की और कहा कि धन्य हैं कि वे माता-पिता जिनके देवानंद जैसे बच्चे हैं.
नई दिल्लीः केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को 17 वर्षीय लड़की को अपने बीमार पिता को अपने लिवर का एक हिस्सा डोनेट करने की अनुमति दे दी है. रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने नाबालिग लड़की को ट्रांसप्लांटेशन ऑफ 'ह्यूमन ऑर्गन एंड टिश्यू एक्ट, 1994 और नियमों की अन्य जरूरतों के अधीन अपने पिता की ट्रांसप्लांट सर्जरी करने के लिए लिवर का हिस्सा डोनेट करने की इजाजत दी है.
डॉक्टरों ने नहीं दी थी इजाजत रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने लड़की को अपने बीमार पिता को लिवर का हिस्सा दान करने की इजाजत नहीं दी थी, क्योंकि वह नाबालिग थी. इसके बाद नाबालिग लड़की देवानंद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने लड़की की याचिका को स्वीकार करते हुए उसे अपने बीमार पिता को लिवर डोनेट करने की इजाजत दे दी.
