
इस पार्क में अविवाहित जोड़ों की एंट्री पर लगी रोक, बॉलीवुड राइटर बोले- 'ओ-विन' ऐप बना लो
NDTV India
बॉलीवुड राइटर वरुण ग्रोवर ने इंदिरा पार्क में अविवाहित जोड़ों की एंट्री पर रोक को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है, पार्क जाने के इच्छुक विवाहित जोड़ों को सत्यापित करने के लिए एक और ऐप क्यों न बनाई जाए...
हैदराबाद के मशहूर पार्क में एक ऐसा बैनर लगा दिया गया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. हैदराबाद के इंदिरा पार्क की कुछ फोटो ट्विटर पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक बैनर नजर आ रहा है. इस बैनर पर साफ तौर पर लिखा है कि पार्क में अविवाहित जोड़ों की एंट्री निषेध है. इस तरह इस ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. यही नहीं, 'सेक्रेड गेम्स' के राइटर वरुण ग्रोवर ने ट्वीट किया है और इस फैसले पर तंज कसा है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












