
इस जाति की लड़कियां नहीं कर सकेंगी मोबाइल का यूज, जानें कहां दिया गया आदेश
Zee News
गुजरात में लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन लग गया है. इसका मतलब है कि अब गुजरात की लड़कियां मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगी. यह फैसला गुजरात के एक समुदाय ठाकोर समुदाय ने लिया है. ठाकोर समुदाय ने यह फैसला कांग्रेस विधायक वाव गेनीबेन ठाकोर की उपस्थिति में पारित किया.
नई दिल्लीः गुजरात में लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन लग गया है. इसका मतलब है कि अब गुजरात की लड़कियां मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगी. यह फैसला गुजरात के एक समुदाय ठाकोर समुदाय ने लिया है. ठाकोर समुदाय ने यह फैसला कांग्रेस विधायक वाव गेनीबेन ठाकोर की उपस्थिति में पारित किया.
'नए परंपराओं में सुधार लाने के लिए उठाया गया कदम' ठाकोर समुदाय का मानना है कि नए परंपराओं में सुधार लाने के लिए यह कदम उठाना नितांत आवश्यक था और समुदाय ने प्रस्ताव पारित करते हुए यह फैसला लिया है. साथ ही प्रेम संबंधों, लड़कियों और लड़कों के बीच दोस्ती, या अंतरजातीय विवाहों का उल्लेख किए बिना समुदाय का विचार था कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से नाबालिग लड़कियों में बहुत सारी गलत चीजें हो रही हैं, और इसलिए उन्हें सेल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए.
