
इस कंपनी के फोन को मास्क पहनकर पर भी कर सकेंगे अनलॉक, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Zee News
कंपनी ने बताया, "कलाई में एप्पल वॉच को पहनने के साथ ही फोन को अनलॉक किया जा सकेगा. इसके लिए फोन के करीब जाकर उसे एक नजर बस देखना होगा.
नई दिल्ली: एप्पल ने अपने नए अपडेट आईओएस 14.5 की पेशकश की है. जिसकी मदद से आईफोन यूजर्स एप्पल वॉच के सहारे अपने डिवाइस को अनलॉक कर सकेंगे. यानि कि अपडेट के चलते महामारी के इस दौर में चेहरे पर मास्क लगाकर भी फोन समेत अन्य ऐप्स को भी अनलॉक किया जा सकेगा. आईओएस 14.5 के साथ कई और रोमांचक फीचर्स को भी पेश किए गए हैं. जैसे कि सिरी की अलग-अलग आवाजें, ईमोजी में अगल-अलग स्किन टोन इत्यादि. एप्पल ने सोमवार देर रात अपने एक बयान में कहा कि आईओएस 14.5 अब एक फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर मौजूद है.More Related News
