
इस कंपनी की खरीदनी हो कार तो जल्दी करें, अगले सप्ताह से कीमतों में इजाफा करेगा टाटा मोटर्स
Zee News
टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में टियागो, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे यात्री वाहनों को बेचती है. कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में जिंस की कीमतों में इजाफे का वित्तीय प्रभाव राजस्व पर 8-8.5 फीसदी तक ज्यादा पड़ा है.
नई दिल्लीः टाटा मोटर्स अगले सप्ताह से अपने यात्री वाहनों की पूरी सिरीज की कीमतों में इजाफा करने का मंसूबा बना रहा है. कंपनी के एक आला अफसर ने कहा कि इस्पात और दूसरी कीमती धातुओं समेत कच्चे माल की खरीद लागत में बढ़ोतरी की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है. टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में टियागो, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे यात्री वाहनों को बेचती है. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष, यात्री वाहन व्यापार इकाई (पीवीबीयू) शैलेश चंद्र ने बताया, ‘‘हमने गुजश्ता एक साल में इस्पात और कीमती धातुओं के दाम में बेहद तेज इजाफा देखा है. पिछले एक साल में जिंस की कीमतों में इजाफे का वित्तीय प्रभाव हमारे राजस्व पर 8-8.5 फीसदी तक है.’’ शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी ने अब तक कच्चे माल की लागत में इजाफे का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला है. सभी गाड़ियों की कीमत में 3 फीसदी का इजाफा चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने ग्राहकों पर सिर्फ 2.5 फीसदी भार डाला है, और शोरूम कीमत की बुनियाद पर यह लगभग तीन फीसदी होगा. इसलिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के मुकाबले यह बेहद कम है. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ग्राहकों पर मल्य वृद्धि का भार नहीं डालना चाहती थी, इसलिए विभिन्न पहलों के जरिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को कम करने के प्रयास किए गए हैं. चंद्रा ने कहा, ‘‘लेकिन अंतर अभी भी बाकी है और जरूरी वस्तुओं की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं. इसलिए अब हम अगले सप्ताह से कीमतों में बढ़ोतरी करने को मजबूर हैं.’’More Related News
