)
इस्लामिक NATO को तोड़ेगा भारत! ग्रीस-इजरायल के साथ बनेगा नया सैन्य गंठबंधन, तुर्की-पाकिस्तान की बत्ती गुल
Zee News
India Greece Israel alliance: भारत की इस गठबंधन में मौजूदगी न केवल तुर्की की महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगाएगी, बल्कि हिंद महासागर से लेकर भूमध्य सागर तक एक शांति गलियारा भी तैयार करेगी. ऐसे में, एक बात साफ है भारत अब केवल अपने तटों की रक्षा नहीं कर रहा, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के फैसलों में एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है.
India Greece Israel alliance: भूमध्य सागर से लेकर हिंद महासागर तक के नक्शे पर एक नई और बहुत बड़ी घेराबंदी शुरू हो गई है. तुर्की की बढ़ती दादागिरी और उसके 'इस्लामिक नाटो' वाले प्लान को फेल करने के लिए ग्रीस ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा है, जिसमें भारत एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है. यह केवल दोस्ती का हाथ बढ़ाना नहीं है, बल्कि समंदर में अपनी ताकत दिखाने का एक नया तरीका है. डिफेंस सिक्योरिटी एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीस ने तुर्की के बढ़ते सैन्य और वैचारिक खतरे से निपटने के लिए एक मेडिटेरेनियन क्वाड बनाने की दिशा में बड़ा फैसला उठाया है.
