
इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, मुस्लिम से हिंदू बनी युवती को पूरी सुरक्षा दे पुलिस
Zee News
बीती (26 मई) को इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति जे जे मुनीर की खंडपीठ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ को एक अहम आदेश दिया. आदेश में कहा कि पुलिस मुस्लिम से हिंदू धर्म में परिवर्तित होने वाली युवकी की सुरक्षी सुनिश्चित करे साथ ही यह भी तय करे कि स्थानीय पुलिस नवदंपती के जीवन में हस्तक्षेप न करे.
इलाहाबादः तमाम कानूनी धाराओं और रायशुमारी के बावजूद दो वयस्कों का अपनी मर्जी से शादी कर लेना कितना मुश्किल भरा हो सकता है, इसकी बानगी बीते दिनों में देखने को मिली. दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांच दिन पहले एक मामले की सुनवाई करते हुए मेरठ पुलिस जरूरी आदेश देना पड़ा कि वह एक युवती को कानून सुरक्षा प्रदान करे. दरअसल, एक मुस्लिम युवती ने अपनी इच्छा से एक हिंदू धर्म अपनाया और इसी धर्म में शादी कर ली थी.More Related News
