
इम्तियाज खत्री के ठिकानों पर NCB की रेड, सुशांत सिंह राजपूत केस में भी आया था नाम
Zee News
रेव पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के बांद्रा इलाके में छापेमारी कर रही है. एनसीबी (NCB) की टीम इस वक्त बांद्रा में इम्तियाज खत्री नाम के बिल्डर के घर और दफ्तर पर रेड कर रही है.
मुंबई: रेव पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के बांद्रा इलाके में छापेमारी कर रही है. एनसीबी (NCB) की टीम इस वक्त बांद्रा में इम्तियाज खत्री नाम के बिल्डर के घर और दफ्तर पर रेड कर रही है.
बता दें कि रेव पार्टी मामले में पकड़े गए अचित कुमार से हुई पूछताछ में इम्तियाज खत्री का नाम सामने आया था. पिछले साल बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी NCB के सामने इस शख्स का नाम आया था लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.
More Related News
