
इब्राहीम रईसी के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका का एक्शन, दर्जनों वेबसाइट पर रोक लगाई
Zee News
अमेरिकी अफसरों ने नाम जाहिर ना करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने करीब तीन दर्जन वेबसाइट बंद की हैं, जिनमें से ज्यादातर ईरान के ज़रिए किए जाने वाली गलत कोशिशों से जुड़ी थीं.
दुबई: ईरान मं राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) की जीत के बाद अमेरिका के साथ ईरान का तनाव बढ़ गया है. मंगलवार को अमेरिकी अफसरों ने ईरान सरकार से संबद्धित कई ‘न्यूज वेबसाइट’ पर रोक लगा द. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह एक ऐसा कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर एक दूरगामी कार्रवाई के तौर पर देखा जा सकता है. अमेरिकी अफसरों ने नाम जाहिर ना करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने करीब तीन दर्जन वेबसाइट बंद की हैं, जिनमें से ज्यादातर ईरान के ज़रिए किए जाने वाली गलत कोशिशों से जुड़ी थीं. हालांकि इस संबंध में अभी तक अमेरिकी सरकार ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.More Related News
