
इन 3 राज्यों में एक दिन में सामने आए 'डेल्टा प्लस' के 22 मामले, जानिए कितना खतरनाक है यह वेरिएंट
Zee News
नई दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामलों का पता चला है. जिनमें से 16 मामले महाराष्ट्र के हैं.
नई दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामलों का पता चला है. जिनमें से 16 मामले महाराष्ट्र के हैं. बाकी मामले मध्य प्रदेश और केरल में सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत उन 9 देशों में से एक है जहां अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है. उन्होंने कहा कि इसे अभी तक "चिंताजनक वेरिएंट" सामने में नहीं आया है. कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है. डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव व केरल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मिले हैं.More Related News
