
इन कामों के लिए अब Aadhaar Card की जरूरत नहीं, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Zee News
सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, संदेश ऐप और ऑफिस में अटेंडेंस के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को ऑप्शनल कर दिया गया है. इसका सबसे ज्यादा पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को मिलेगा.
नई दिल्ली: सरकार ने पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate) पाने के संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं. इसके तहत अब पेंशनरों को डिजिटल तौर पर जीवन प्रमाण पत्र लेने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरूरत नहीं होगी. हर साल पेंशनर्स को नवंबर में अपने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट या जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत होती है. इससे पेंशन मिलने में किसी तरह की बाधा पैदा नहीं होती है. पहले पेंशनर्स को फिजकली यानी खुद इस सर्टिफिकेट को जमा करना पड़ता था. हालांकि, अब यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है. लोगों की सुविधा के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट ने डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट की डोर स्टेप सर्विस शुरू कर दी है. जिसके लिए पेंशनर्स को Postinfo ऐप डाउनलोड कर सूचना देनी होगी.More Related News
