
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख का वेतन इतने करोड़ के पार, जानें किस CEO का कितना है वेतन
Zee News
इन्फोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने स्वेच्छा से कंपनी को दी गई अपनी सेवाओं के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लेने का विकल्प चुना.
नई दिल्ली: इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख का वार्षिक वेतन 88 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी के साथ 79.75 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ वह देश में सर्वाधिक वेतन पाने वाले कार्यकारियों में शामिल हो गए हैं. सॉफ्टवेयर कंपनी ने सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में एक जुलाई से शुरू होने वाले पारेख के दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है.
इन्फोसिस ने गुरुवार को जारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि 58 वर्षीय पारेख ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 71.02 करोड़ रुपये का वेतन लिया. इसमें उन्हें पहले दिए गए आरएसयू (प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों) से मिले 52.33 करोड़ रुपये शामिल हैं.
