
इटावा में भीषण सड़क हादसा, खाई में DCM गिरने से 11 लोगों की मौत, 41 घायल
NDTV India
आगरा से क़रीब 40 किलोमीटर दूर कसौआ गांव के पास इनकी गाड़ी ने बैलेंस खो दिया और 30 से 35 फ़ीट गहरी खाई में गिर गयी.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. आगरा से इटावा जा रही एक डीसीएम (DCM) गाड़ी के खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 41 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह सभी लोग आगरा के पिनाहट से इटावा के लखना में एक मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे थे. बता दें कि आगरा से क़रीब 40 किलोमीटर दूर कसौआ गांव के पास इनकी गाड़ी ने बैलेंस खो दिया और 30 से 35 फ़ीट गहरी खाई में गिर गयी. आगरा के एस एस पी बृजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कई लोग गाड़ी के नीचे भी दबे हुए थे, जिन्हें निकाला गया है.











