
इंदौर ने भी रचा इतिहास, बनाया एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का रिकॉर्ड
Zee News
देश में सफाई के मामले में अव्वल रहने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर ने कोरोना के खिलाफ जंग में भी अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है.
इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर देश के उन शहरों में शामिल है जहां कोरोना का कहर जमकर बरपा है. ऐसे में राज्य की कोरोना राजधानी के रूप में उभरे इंदौर ने अपनी छवि को सुधारने के लिए वैक्सीनेशन के दौरान ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे कोरोना के खिलाफ जंग में विशेष स्थान मिलेगा. 21 जून को नई नीति के साथ पूरे देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान में इंदौर जिले के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और एक ही दिन में जिले के 2.25 लाख लोगों कोविड-19 रोधी टीके लगाए जाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर दिया. इतनी बड़ी संख्या में अबतक पूरे देश के किसी भी जिले में एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए गए थे. राष्ट्रीय कीर्तिमान रचे जाने के पीछे इसकी पहली खुराक लेने का लम्बे समय से इंतजार कर रहे युवाओं की बड़ी भूमिका रही है.More Related News
