
इंदौर के चिकित्सा महाविद्यालय में आंबेडकर के नाम पर बवाल, जुटे भीम आर्मी के लोग
Zee News
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास के एक ब्लॉक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर विवाद हो गया.
इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास के एक ब्लॉक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम को लेकर विवाद हो गया. कथित रूप से उनका नाम मिटाए जाने को लेकर विवाद हुए.
भीम आर्मी के नेताओं ने जताया विरोध चश्मदीदों ने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित चिकित्सा महाविद्यालय छात्रावास के ब्लॉक नंबर-दो के बाहर अंग्रेजी में ‘डॉ. बी आर आंबेडकर’ लिखा था, जिस पर सफेद रंग पोत दिया गया. उन्होंने बताया कि आंबेडकर के अनुयायी विद्यार्थियों के साथ ही भीम आर्मी और कुछ अन्य संगठनों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर इस पर विरोध जताया.
More Related News
