
इंदौर के खजराना मंदिर में बनाया गया गणपति संग्रहालय, यहां दिखेंगे विघ्नहर्ता के कई रूप
Zee News
Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव के मौके पर खजराना मंदिर के परिसर में ही गणेश संग्रहालय की शुरुआत हुई है. इस संग्रहालय में इंदौर और आसपास के गणेश भक्तों के पास बड़ी संख्या में प्रतिमाओं, गणेश साहित्य का संग्रह है इसे अन्य लोग भी देख सके इस दृष्टि से इस संग्रहालय की शुरुआत की गई है.
इंदौरः मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में स्थित है प्रसिद्ध गणेश खजराना मंदिर, इस मंदिर परिसर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय स्थापित किया गया है. इस संग्रहालय में गणेश की अनेक प्रतिमाएं, साहित्य और अन्य सामग्री का संग्रह किया जाएगा ताकि हर श्रद्धालु यहां आकर गणेश जी की तरह-तरह की प्रतिमाओं का अवलोकन कर सके. गणेशोत्सव के मौके पर हुई शुरुआत गणेशोत्सव के मौके पर खजराना मंदिर के परिसर में ही गणेश संग्रहालय की शुरुआत हुई है. इस संग्रहालय में इंदौर और आसपास के गणेश भक्तों के पास बड़ी संख्या में प्रतिमाओं, गणेश साहित्य का संग्रह है इसे अन्य लोग भी देख सके इस दृष्टि से इस संग्रहालय की शुरुआत की गई है.More Related News
