)
इंडिया गठबंधन की सहयोगी पर बरसीं ममता, लगाया आरोप-एजेंडे को नियंत्रित करने का हो रहा प्रयास
Zee News
ममता ने कहा है- जब भी मैं बैठक में शामिल होती हूं तो देखती हूं कि वाम दल इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. यह स्वीकार्य नही है. मैं उन लोगों से सहमत नहीं हो सकती जिनके खिलाफ मैंने 34 साल तक संघर्ष किया.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी वाम दलों पर आरोप लगाए हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वाम दल विपक्षी गठबंधन के एजेंडे पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. ममता ने कहा-मैंने विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने का सुझाव दिया था; लेकिन जब भी मैं बैठक में शामिल होती हूं तो देखती हूं कि वाम दल इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. यह स्वीकार्य नही है. मैं उन लोगों से सहमत नहीं हो सकती जिनके खिलाफ मैंने 34 साल तक संघर्ष किया. इस तरह के अपमान के बावजूद, मैंने समझौता किया और ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठकों में हिस्सा लिया.
