
'इंडिया' की दोस्ती के बीच ममता ने लगाए आरोप, बीजेपी के साथ मिले हैं CPM-कांग्रेस
Zee News
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के संबंध में कांग्रेस-सीपीएम पर दोहरे मानदंडों का रास्ता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हम भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और सीपीएम पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऑक्सीजन प्रदान कर रही हैं.'
कोलकाता. 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष तैयार करने की कवायद जारी है. इसी क्रम में बीते दिनों बेंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी गठबंधन ने नया नाम 'इंडिया' अपनाया है. लेकिन इन सबके बीच राज्यों में विपक्षी पार्टियों के बीच खींचतान जारी है. अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ममता बनर्जी ने कांग्रेस और CPM पर राज्य में भाजपा के साथ 'गुप्त समझौता' करने का आरोप लगाया है.
