
इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की रखी मांग, गोवा में प्रस्ताव पास
Zee News
यूथ कांग्रेस ने कहा है कि देश में इस वक्त राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो अवाम की बात को उठाते हैं और सरकार से सवाल पूछते हैं.
नई दिल्लीः गोवा में सम्पन्न हुई इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने के लिए अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं. देश भर से आये राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस के लाखो कार्यकर्ताओं की ओर से शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि राहुल गांधी को इस पद का बैठाया जाए. यूथ कांग्रेस ने कहा है कि देश में इस वक्त राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो अवाम की बात को उठाते हैं और सरकार से सवाल पूछते हैं. वह एक मजबूत विपक्षी की भूमिका में हर जगह खड़े होते हैं, लिहाजा कांग्रेस की कमान दोबारा राहुल गांधी को सौंपी जानी चाहिए. ये सिर्फ एक प्रस्ताव नही हर कांग्रेस कार्यकर्ता की मांग है.. — Srinivas BV (@srinivasiyc)More Related News
