)
इंडियन फोर्स का दिखेगा दम! 2026 तक तेजस Mk1A के लिए 20 F-404 इंजनों की डिलीवरी करेगा GE; HAL का बढ़ेगा प्रोडक्शन
Zee News
F-404 engine: GE का 20 F-404 इंजनों का वादा HAL के तेजस Mk1A प्रोग्राम को नई रफ्तार देगा. इससे इंडियन एयरफोर्स को 2026 तक अधिक स्वदेशी फाइटर जेट मिलने की उम्मीद है.
F-404 engine: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डी.के. सुनील ने पुष्टि की है कि अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) वित्त वर्ष 2026 के लिए 20 F-404 इंजन की सप्लाई करेगी. ये इंजन भारत के तेजस Mk1A फाइटर जेट के लिए बेहद जरूरी हैं, और इस डिलीवरी से लंबे समय से चल रही सप्लाई चेन की समस्या को काफी हद तक हल होने की उम्मीद है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
More Related News
