)
इंडियन नेवी में कल शामिल होगा 'इक्षक' युद्धपोत, समंदर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा सुपरशिप; नेवी चीफ दिखाएंगे हरी झंडी
Zee News
Indian Navy's new warship: इंडियन नेवी को एक बड़ा युद्धपोत मिलने वाला है. जो मल्टीरोल युद्धपोत होगा. हालांकि विशेष तौर पर इसे सर्वे के लिए बनाया गया है. समुद्र नई नई जगहों की खोज करेगा.
Indian Navy's new warship: इंडियन नेवी एक नया युद्धपोत मिलने वाला है. इसका नाम इक्षक है. गुरुवार को इंडियन नेवी चीफ की मौजूदगी में इसकी कमीशनिंग होगी. नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इक्षक को गुरुवार में केरल के कोच्चि नेवल बेस पर हरी झंडी दिखाएंगे. इक्षक के नेवी में शामिल होने से नेवी की समुद्र में सर्वेक्षण शक्ति में वृद्धि होगी. इक्षक से पहले दो सर्वेक्षण युद्धपोत इंडियन नेवी के पास थे. इक्षक तीसरा बड़ा सर्वेक्षण युद्धपोत है.
More Related News
