इंडियन नेवी कैसे करती है समु्द्री सीमा की रक्षा? किसके आदेश पर रखी गई थी इसकी नींव; जानिए पूरा इतिहास
Zee News
वैसे तो भारतीय नौसेना की बहादुरी के तमाम किस्से सभी ने सुने और पढ़े होंगे, लेकिन क्या आप इंडियन नेवी के इतिहास से वाकिफ हैं? इसकी नींव किसने, कब और क्यों रखी थी, इस तरह के कई वाजिब सवाल हम सभी के जेहन में उठते हैं. भारतीय नौसेना (Indian Navy) से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प कहानियों से आपको इस रिपोर्ट रूबरू करवा रहे हैं.
History of Indian Navy: आपने समुद्री लुटेरों और डकैतों से जुड़ी काफी कहानियां सुनी होगी. इतिहास के पन्नों को पलटने पर ये मालूम चलता है कि आखिर भारतीय नौसेना की नींव कब और किस वजह से रखी गई थी. ये बात साल 1600 के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर की है, जब एक आदेश पर ईस्ट इंडिया कंपनी की नींव रखी गई थी. इसके बाद ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने समुद्री रक्षक के बेड़े का गठन किया था. इसकी पूरी कहानी समझने के लिए इंडियन नेवी के इतिहास को जानना होगा.
