)
इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल हो रहा जंगी हेलिकॉप्टर, दुश्मन के इलाके में अकेले गदर मचाएगा ‘रोमियो’
Zee News
यह हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना के पुराने सी किंग हेलिकॉप्टरों की जगह लेगा, जिससे भारत की समुद्री निगरानी और युद्धक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. बता दें, रोमियो हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे घातक और एडवांस हेलीकॉप्टरों में शुमार है.
Indian Helicopter MH-60R: भारतीय नौसेना अपनी समुद्री ताकत को कई गुना बढ़ाने जा रही है. जल्द ही उसके बेड़े में दुनिया के सबसे एडवांस मल्टी-मिशन हेलिकॉप्टरों में से एक, MH-60R सीहॉक शामिल होने जा रहा है, जिसे 'रोमियो' नाम दिया गया है. यह जंगी हेलिकॉप्टर भारत की एंटी-सबमरीन (ASW) और एंटी-सरफेस वॉर (ASuW) क्षमताओं को इतना बढ़ा देगा कि दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों के लिए हिंद महासागर में छिपना मुश्किल हो जाएगा. पाकिस्तान सहित अन्य दुश्मनों के लिए यह 'रोमियो' अकेले ही बड़ा खतरा साबित होगा.
More Related News
