)
इंडियन नेवी का अगला 'हंटर' कौन? MH-60R हेलीकॉप्टर के बाद Panther-H145 और Wildcat-AW159 में कड़ी टक्कर
Zee News
Indian Navy helicopter: भारतीय नौसेना को एक ऐसे मल्टीरोल वाले हेलीकॉप्टर की जरूरत है जो न केवल छोटा हो, बल्कि नौसेना के छोटे और मध्यम आकार के जहाजों के सकरे फ्लाइट डेक पर भी सुरक्षित रूप से उतर और उड़ान भर सके.
Indian Navy helicopter: भारतीय नौसेना अपने युद्धपोतों खासकर छोटे फ्रिगेट्स और कॉर्वेट्स के लिए एक यूटिलिटी और टोही हेलीकॉप्टर की तलाश में है. अमेरिकी MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर तो बड़े जहाज़ों के लिए खरीदे जा चुके हैं, लेकिन छोटे प्लेटफॉर्म के लिए दो प्रमुख दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला है. एयरबस का पैंथर- H135/H145 और लियोनार्डो का वाइल्डकैट- AW159. यह चुनाव नौसेना की समुद्री टोही, खोज एवं बचाव, और हल्के पनडुब्बी रोधी जंग क्षमताओं के भविष्य को निर्धारित करेगा.
More Related News
