)
इंडियन कमांडो को मिलेगा घातक हथियार, Rapter राइफल देगी ‘चुपचाप मौत बांटने’ की ताकत; जानें रेंज
Zee News
Raptor rifle India: भारतीय स्पेशल फोर्सेज को जल्द ही एक नया और शक्तिशाली हथियार मिल सकता है. भारत की एक निजी कंपनी SSS Defence ने एक खास स्वदेशी राइफल पेश की है, जिसका नाम रैप्टर (Raptor) है. यह राइफल खास तौर पर कमांडो की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.
Raptor rifle India: जब बात विशेष ऑपरेशन की आती है, तो कमांडो को एक ऐसे हथियार की जरूरत होती है जो हल्का हो, बहुमुखी हो और चुपचाप काम कर सके. भारत में ऐसी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब तक विदेशी राइफलों पर निर्भरता थी. लेकिन अब, SSS Defence ने .300 Blackout caliber की एक स्वदेशी राइफल 'रैप्टर' को पेश करके इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है. यह राइफल अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और डिजाइन के कारण दुश्मन को सोचने का मौका भी नहीं देगी और भारत को छोटे हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी.
More Related News
