)
इंडियन एयरफोर्स AI हथियार से होगी लैस, दुश्मनों के फाइटर जेट-मिसाइल को बना देगी खिलौना; यहां से होगा सारा कंट्रोल
Zee News
Indian Airforce AI Battle Managers: इंडियन एयरफोर्स अपने काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव कर रही है. जंग के दौरान हमले की जानकारियों को जुटाने और सटीक जवाबी कार्रवाई के फैसले के लिए AI का इस्तेमाल करेगी.
Indian Airforce AI Battle Managers: दुनिया भर में जंग के तौर-तरीके बदल चुके हैं. ड्रोन जैसे हथियार व एडवांस मिसाइल किसी भी देश के लिए बड़े खतरा हैं. ऐसे में, भारतीय वायुसेना खुद को भविष्य की जंग के लिए तैयार कर रही है. इसके लिए वायुसेना को एक ऐसी टेक्निक से लैस किया जा रहा है, जो न केवल दुश्मन के हमलों का पहले से ही पता लगा लेगा. बल्कि खुद ही उन्हें नेस्तनाबूद करने का आदेश भी देगा. दरअसल, वायुसेना अपने एयर बैटल मैनेजर्स यानी ABMs को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI पर आधारित डिसीजन सपोर्ट टूल्स से लैस करने की तैयारी कर रही है.
More Related News
