)
इंडियन एयरफोर्स से 26 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे ये तगड़े फाइटर जेट, 1963 से चले आ रहे...आखिर क्यों हो रहे बंद?
Zee News
MiG-21 Fighter Jet Farewell: भारतीय वायु सेना का मिग-21 विमान 1963 में चंडीगढ़ स्थित 28वीं स्क्वाड्रन के साथ सेवा में आया, जो इसे संचालित करने वाला पहला स्क्वाड्रन था. भारत के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान के रूप में, इस स्क्वाड्रन को पहला सुपरसोनिक का खिताब मिला.
Indian Air Force News: प्रतिष्ठित मिग-21 लड़ाकू विमान, जिसे कभी भारतीय वायु सेना (IAF) का गौरव और छह दशकों से भी अधिक समय तक भारत के आसमान का एक विश्वसनीय रक्षक माना जाता था, यह 26 सितंबर 2025 को परिचालन सेवा से सेवानिवृत्त होने वाला है. इस ऐतिहासिक विदाई से पहले, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बीकानेर के नल एयरबेस से एकल उड़ान भरकर जेट को व्यक्तिगत ट्रिब्यूट दिया.
More Related News
