)
इंडियन एयरफोर्स नहीं खरीदेगी Su-57E लड़ाकू विमान? AL-51 जेट इंजन के देरी से रूस को भारी नुकसान; भारत जल्द लेगा फैसला
Zee News
Su-57 AL-51 engine delay: Su-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जिसे दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है. भारत जैसे प्रमुख रक्षा साझेदार इस विमान को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
Su-57 AL-51 engine delay: भारत अपनी हवाई ताकत को बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. यही वजह है कि खुद के AMCA लड़ाकू विमान के बनने तक, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है. जिसमें रूसी Su-57E की प्रबल दावेदारी है. हालांकि, हालिया खबर चिंता पैदा करने वाली है. रूस के प्रमुख स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 को ताकत देने वाले एडवांस AL-51 इंजन के विकास में देरी हो रही है. यह इंजन Su-57 को उसकी पूरी क्षमता प्रदान करने के लिए बेहद जरूरी है. इस देरी के कारण, रूस अब अंतरिम समाधान के रूप में पुराने, लेकिन भरोसेमंद AL-41 इंजन का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दे रहा है. इस देरी से Su-57 के निर्यात की उम्मीदों पर सवाल उठ गए हैं, खासकर भारत जैसे बड़े खरीददार के लिए. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
