)
इंडियन एयरफोर्स को समय से पहले मिल रहा ये एयरक्राफ्ट, अगले महीने से बढ़ जाएंगी एयरलिफ्ट क्षमताएं
Zee News
C-295 Aircraft: यह विमान वडोदरा में बन रहा है. वडोदरा स्थित यह सुविधा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा किया गया था. यह भारत के रक्षा विनिर्माण तंत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी.
Indian Air Force News: भारतीय वायु सेना (IAF) के आधुनिकीकरण प्रयासों को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, पुराने Avro बेड़े को बदलने के लिए खरीदे गए 16 Airbus सी-295 परिवहन विमानों में से आखिरी विमान अगले महीने भारत को सौंप दिया जाएगा, जो मूल निर्धारित समय से दो महीने पहले है.
More Related News
