)
इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे घातक 80 MTA विमान, रक्षा मंत्रालय जारी करेगा अरबों डॉलर का टेंडर; रेस में ये 4 विदेशी कंपनियां
Zee News
Indian Air Force MTA tender: भारतीय वायुसेना (IAF) की परिवहन क्षमता को मज़बूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. मंत्रालय ने 80 मध्यम परिवहन विमान (Medium Transport Aircraft- MTA) की खरीद के लिए औपचारिक टेंडर (Tender) जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है.
Indian Air Force MTA tender: भारतीय वायुसेना (IAF) एक दशक से भी अधिक समय से परिवहन विमानों के बेड़े में एक गंभीर कमी का सामना कर रही है. अब इस संकट को दूर करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने कमर कस ली है. मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 80 मध्यम परिवहन विमानों (MTA) की खरीद के लिए एक मेगा-टेंडर जारी करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. इस परियोजना का उद्देश्य 18 से 30 टन पेलोड श्रेणी के विमानों को शामिल करना है, जो पुराने पड़ चुके विमानों की जगह लेंगे. ये भी पढ़ें- : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
