)
इंडियन एयरफोर्स को मिला 'छलिया' फाइटर जेट, दुश्मन समझेगा असली लड़ाकू विमान, लेकिन निकलेगा 'अभय' डेकॉय ड्रोन
Zee News
Abhay decoy drone: भारत की स्वदेशी रक्षा कंपनी Anadrone Systems ने भारतीय वायुसेना को 'अभय' नामक एंटी-रडार डेकॉय ड्रोन की डिलीवरी निर्धारित समय से तीन महीने पहले ही कर दी है. यह ड्रोन दुश्मन के रडार सिस्टम को धोखा देने और लड़ाकू विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है.
Abhay decoy drone: भारतीय वायुसेना की युद्ध रणनीति में अब एक नया और महत्वपूर्ण हथियार जुड़ गया है. 'अभय' एंटी-रडार डेकॉय ड्रोन. यह ड्रोन दुश्मन के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले हमारे लड़ाकू विमानों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा. Anadrone Systems ने इस अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक को तेजी से विकसित किया और इसे IAF को सौंप दिया है. एक डेकॉय (Decoy) ड्रोन का मुख्य काम दुश्मन के रडार को भ्रमित करना होता है, जिससे दुश्मन असली विमान को निशाना बनाने के बजाय 'अभय' को अपना लक्ष्य समझेंगे. इससे इंडियन एयरफोर्स के पायलट और कीमती फाइटर जेट भी सुरक्षित रहेंगे.
