)
इंडियन एयरफोर्स के हैं मजे! DRDO बना रही है 75-100 किमी रेंज वाली एयर-टू-सर्फेस मिसाइल, दुश्मन के बंकर होंगे बर्बाद
Zee News
IAF air-to-surface missile: इंडियन एयरफोर्स 75-100 किमी रेंज वाली नई एयर-टू-सर्फेस मिसाइल बना रही है, जिसमें मैन-इन-द-लूप टेक्नोलॉजी और एडवांस गाइडेंस सिस्टम होगा.
IAF air-to-surface missile: इंडियन एयरफोर्स अपनी ताकत को बढ़ाने और हथियारों को और एडवांस बनाने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है. हाल में ही इंडियन एयरफोर्स एक नए एयर-टू-सर्फेस मिसाइल पर काम कर रही है. इस मिसाइल की रेंज 75 से 100 किलोमीटर तक होगी और यह दुश्मन के ठिकानों पर सटीक वार करने में सक्षम होगी. खास बात यह है कि इसे लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों दोनों पर लगाया जा सकेगा, जिससे एयरफोर्स की ऑपरेशनल क्षमता और ज्यादा बढ़ जाएगी. यह मिसाइल पूरी तरह से देश में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा बनाई जा रही है और मेक इन इंडिया पहल के तहत आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.
