)
इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट को मिलेगा 'देसी दिल'! DRDO ने बनाया 'वर्ल्ड क्लास' इंजन टेस्ट सेंटर; AMCA को मिलेगी नई ताकत
Zee News
Jet engine test facility India: यह फैसिलिटी स्वदेशी जेट इंजनों के विकास और टेस्टिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में टेक्नोलॉजी की दिशा में एक बड़ा कदम है. जो भविष्य में देसी जेट इंजनों की नींव रखेगा.
Rajanukunte fighter jet engine test facility: भारत फिलहाल अपने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए विदेशी इंजनों पर नजर टिकाए हुआ है. इसके पीछे की वजह, तेजी से AMCA लड़ाकू विमान तैयार करना है. वहीं, भविष्य के लिए DRDO के तहत आने वाली गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE), बेंगलुरु के राजनुकुंटे के पास अपनी अत्याधुनिक 130 kN ट्विन इंजन टेस्ट बेड फैसिलिटी (Twin Engine Test Bed Facility) को पूरा करने के करीब है. ऐसे में आइए जानते हैं, क्या है ये नई फैसिलिटी और कैसे ये भारत के लिए देसी इंजन बनाने के सपने को पूरा करेगी.
