)
इंडियन एयरफोर्स के देसी मिसाइल की 'गुंडागर्दी', चीनी J-20 और J-35 को ढूंढ-ढूंढकर मारेगी; फाइटर जेट में हो रही लैस
Zee News
Astra Mk2 missile India: भारतीय वायुसेना ने अपनी हवाई युद्ध क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. वायुसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा बनाई गई स्वदेशी अस्त्र Mk-II मिसाइल को अपने विमानों में तेजी से लगाने का काम शुरू कर दिया है. यह मिसाइल भारत की सुरक्षा के लिए एक बहुत जरूरी हथियार साबित होगी.
Astra Mk2 missile features: आज की दुनिया में, किसी भी देश की सुरक्षा के लिए मजबूत हवाई ताकत का होना सबसे ज्यादा जरूरी है. जब दुश्मन देश अपने हवाई बेड़े को लगातार आधुनिक बना रहे हों, तो अपनी वायुसेना को भी उसी हिसाब से तैयार रखना पड़ता है. चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के पास आधुनिक लड़ाकू विमान हैं, जो भारत के लिए एक चुनौती हैं. इस चुनौती का जवाब देने के लिए, भारतीय वायुसेना को एक ऐसे हथियार की जरूरत थी जो दुश्मन के विमानों को उनकी सीमा से बहुत दूर ही मार गिरा सके.
